तमिल न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म '2.0'
तमिल न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म '2.0'
एक लंबे इंतेजार के बाद सुपरस्टार रजनीकांत और
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म '2.0' की रिलीजिंग डेट
तय हो गई है। कुछ ख़बरों के मुताबिक भारतीय पर्दों पर यह फिल्म अप्रैल महीने में
रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय कुमार एक नए अवतार में नजर आने वाले
हैं।
तमिल न्यू इयर के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
दरअसल, 14 अप्रैल यानी तमिल न्यू इयर के मौके
पर यह फिल्म भारतीय पर्दों पर रिलीज होगी। कुछ समय पहले रजनीकांत ने भी मीडिया से
बातचीत के दौरान बताया था कि फिल्म अप्रैल में रिलीज हो सकती है। कुछ अफवाहों का
मानना है कि फिल्म को तमिल न्यू इयर का पूरा फायदा मिलने वाला है।
दर्शकों के बीच उत्साह
पिछले कई दिनों से फिल्म की डेट लगातार किसी
कारणों से आगे बढ़ाई जा रही थी। लेकिन बावजूद इसके रजनीकांत के फैंस के बीच इस
फिल्म को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ बल्कि दिन ब दिन बढ़ता ही गया। बताया जा रहा है
कि जिस तरह से साल 2017 में 'बाहुबली-2' ने दर्शकों के
बीच धमाल मचाया था, ठीक उसी तरह इस साल यह फिल्म भी वैसा ही धमाका
करेगी।
तमिल न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होगी रजनीकांत की फिल्म '2.0'
Reviewed by Manish Sonwani
on
05:18
Rating:
Reviewed by Manish Sonwani
on
05:18
Rating:

No comments